लेटेस्ट न्यूज़

DSSSB Vacancy: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में 692 पदों पर होने जा रही भर्ती, 151100 रुपय तक मिल सकती है सैलरी, जानें पूरी डिटेल्स

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 692 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.10वीं से लेकर स्नातकोत्तर योग्यता वाले उम्मीदवार 16 सितंबर 2025 तक dsssbonline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

DSSSB Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक खास अवसर सामने आया है. बता दें कि दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने साल 2025 में विभिन्न विभागों और संस्थाओं में खाली पड़े पदों को भरने के लिए एक बड़ा भर्ती अभियान शुरू किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 692 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थी 18 अगस्त 2025 दोपहर 12:00 बजे से आवेदन की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. आवेदन की लास्ट डेट 16 सितंबर 2025 रात 11:59 बजे तय की गई है. अभ्यर्थी DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.