सरकारी नौकरी का सपना होगा सच, LIC ने 841 पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, जानें डिटेल्स!
LIC ने 2025 के लिए AAO और AE पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर तक LIC की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से 841 पदों को भरा जाएगा. जानें योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया.
ADVERTISEMENT

LIC Recruitment 2025: नौकरी की तलाश में बैठे लोगों के लिए एक बेहद ख़ास खबर सामने आई है. आपको बता दें कि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने साल 2025 के लिए असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अगर आप सरकारी क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर हो सकता ह. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर 8 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 841 रिक्तियों को भरा जाएगा.









