पिता की तेरहवीं कर अगले दिन ही कुएं में कूद गया किसान उदयभान अहिरवार, 10 घंटे बाद निकली बॉडी पर देर हो चुकी थी
झांसी के समथर क्षेत्र में 45 वर्षीय किसान उदयभान अहिरवांर ने कर्ज और मानसिक तनाव के चलते कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. पिता की तेरहवीं और बढ़ते कर्ज ने उन्हें तोड़ दिया. उनके पीछे एक बेटा और दो बेटियां रह गई हैं.
ADVERTISEMENT

Jhansi Farmer Suicide: यूपी के झांसी जनपद से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां कर्ज, गरीबी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बोझ ने एक किसान की जान ले ली. जिस घर में कुछ दिन पहले पिता की तेरहवीं की रस्में पूरी हुई थीं, उसी घर से अगले ही दिन मातम की चीखें उठने लगीं. बता दें कि यहां आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहे 45 वर्षीय किसान ने जिंदगी से हार मान ली. यह घटना सिर्फ एक परिवार का दुख नहीं है, बल्कि गांवों में रहने वाले किसानों की खराब हालत की सच्ची तस्वीर भी दिखाती है. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है.