आगरा में जज बटेश्वर कुमार से कॉल कर मांगी गई 10 लाख रुपये की रंगदारी! 29 जनवरी की रात ये सब हुआ
आगरा में ACJM बटेश्वर कुमार को फोन पर जान से मारने की धमकी और 10 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. अज्ञात के खिलाफ हरीपर्वत थाने में FIR दर्ज की गई है. पुलिस सर्विलांस के जरिए जांच में जुटी.
ADVERTISEMENT

Agra News
Agra News: आगरा में एक न्यायिक अधिकारी को फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉल करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी. इस संबंध में ACJM बटेश्वर कुमार ने थाना हरीपर्वत में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.