लेटेस्ट न्यूज़

हरियाणा लोक सेवा आयोग में 225 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी बढ़िया सैलरी, बस चाहिए होगी ये योग्यता

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) के 255 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. योग्य उम्मीदवार 13 अगस्त से 2 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

HPSC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) के 255 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 18/2025 के तहत आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त 2025 से शुरू हो चुके हैं और इच्छुक उम्मीदवार 2 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. सभी पात्र अभ्यर्थी HPSC की वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.