लेटेस्ट न्यूज़

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 976 पदों पर निकली वैकेंसी, 140000 रुपये तक मिल सकती है सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के 976 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती GATE 2023, 2024 या 2025 के स्कोर के आधार पर की जाएगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

AAI Recruitment 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के 976 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक शाखाओं में होगी. जिन उम्मीदवारों का ग्रेजुएशन संबंधित विषय में हो और जिनके पास GATE 2023, 2024 या 2025 का अच्छा स्कोर हो, वे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू होकर 27 सितंबर 2025 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आपको बता दें कि इस भर्ती के तहत कुल 976 पद भरे जाएंगे.