लेटेस्ट न्यूज़

राजस्थान पुलिस में सरकारी नौकरी का निकला सुनहरा मौका, सब-इंस्पेक्टर के 1015 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के कुल 1015 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

RPSC SI Bharti 2025: अगर आप सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद ख़ास होने वाली है. आपको बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती अभियान राजस्थान पुलिस विभाग के तहत 1000 से ज्यादा पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है. योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त 2025 से 8 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.