लेटेस्ट न्यूज़

न्यू इंडिया एश्योरेंस ने प्रशासनिक अधिकारी के 550 पदों पर निकाली भर्तियां, 30 अगस्त के पहले करें अप्लाई

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने 550 प्रशासनिक अधिकारी (AO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 30 अगस्त 2025 तक NIACL की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

NIACL AO Recruitment 2025: अगर आप बीमा क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए शानदार अवसर सामने आया है. आपको बता दें कि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने प्रशासनिक अधिकारी (Administrative Officer - AO) के 550 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और 30 अगस्त 2025 तक चलेगी.