लेटेस्ट न्यूज़

भारतीय नौसेना में 1266 सिविलियन ट्रेड्समैन पदों पर निकली भर्ती, 63200 रुपए तक सैलरी, जानें आवेदन की योग्यता

भारतीय नौसेना ने सिविलियन ट्रेड्समैन (ग्रुप-C) के 1266 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने के 5वें दिन से 21 दिनों तक आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Indian Navy Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय नौसेना (Indian Navy) की ओर से शानदार अवसर सामने आया है. इंडियन नेवी ने सिविलियन ट्रेड्समैन (ग्रुप-C) के पदों पर बंपर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है. बता दें कि यह भर्ती कुल 1266 पदों के लिए की जा रही है. इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि आवेदन प्रक्रिया रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने के 5वें दिन से शुरू होगी और अगले 21 दिनों तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. रोजगार समाचार में इसका विज्ञापन 9 अगस्त से 15 अगस्त 2025 के अंक में प्रकाशित हुआ है.