यूपी में टीचर्स के लिए खुला जॉब का पिटारा, कई सब्जेक्ट के लिए मांगे गए आवेदन, 38 हजार मिलेगी सैलरी!
UPRTOU प्रयागराज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 35 पदों पर 6 महीने की संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं. आवेदन ऑफलाइन भेजना होगा. अंतिम तारीख 18 अगस्त 2025 है.
ADVERTISEMENT

UPRTOU Recruitment: अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी यूनिवर्सिटी में टीचिंग जॉब की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है. उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU), प्रयागराज ने विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह नियुक्ति संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर की जा रही है जिसकी अवधि 6 महीने होगी. बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा 1 अगस्त 2025 से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा. आवेदन पत्र भरकर उसे 18 अगस्त शाम 5 बजे तक विश्वविद्यालय के पते पर भेजना जरूरी है.