लेटेस्ट न्यूज़

IBPS ने क्लर्क के 10277 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, 64480 रुपय तक मिल सकती है मंथली सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

आईबीपीएस ने क्लर्क भर्ती 2025 के लिए 10,277 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 1 अगस्त से 21 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. प्रीलिम्स परीक्षा अक्टूबर में और मेंस परीक्षा नवंबर 2025 में होगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

IBPS Clerk Recruitment 2025: बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका सामने आया है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने देशभर में 10,277 क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए बड़ा नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आपको बता दें कि यह वैकेंसी IBPS Clerk CRP CSA-XV के तहत निकाली गई है जिसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात जैसे राज्यों में सबसे ज्यादा पद शामिल हैं. इस भर्ती के लिए 1 अगस्त 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. अगर आप बैंकिंग सेक्टर में एक स्थिर और प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह भर्ती आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है.