लेटेस्ट न्यूज़

बैंक ऑफ बड़ौदा में डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर समेत 330 पदों पर निकली भर्ती, 19 अगस्त के पहले ऐसे करें अप्लाई

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए शानदार मौका है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और प्रोडक्ट मैनेजर सहित 330 ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 19 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bank of Baroda Vacancy 2025: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो ये खबर आके लिए बेहद ख़ास होने वाली है. आपको बता दें कि देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा ने 330 ऑफिसर पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और प्रोडक्ट मैनेजर समेत कई पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.