लेटेस्ट न्यूज़

Agniveer Recruitment 2025: अयोध्या में 5 से 18 अगस्त तक होगी अग्निवीर भर्ती रैली, इन पदों के लिए निकली है वैकेंसी

अयोध्या कैंट में 5 से 18 अगस्त तक अग्निवीर भर्ती रैली होगी, जिसमें 13 जिलों के करीब 11,000 युवा भाग लेंगे। रैली में कई पदों पर भर्ती होगी और प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं का पूरा इंतजाम किया है।.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Agniveer Recruitment Rally: देशसेवा के जज्बे को लेकर हजारों युवा अब अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे हैं. अयोध्या कैंट स्थित गुप्तारघाट के पास 5 अगस्त से 18 अगस्त तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है. बता दें कि इस विशाल भर्ती रैली में कुल 13 जिलों से लगभग 11,000 अभ्यर्थी भाग लेंगे. सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह रैली न केवल एक रोजगार का अवसर है बल्कि राष्ट्रसेवा के लिए एक सशक्त मंच भी है.