लेटेस्ट न्यूज़

BPSC AEDO Recruitment 2025: सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी बढ़िया सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 27 अगस्त से 26 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

BPSC AEDO Recruitment 2025: अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद ख़ास होने वाली है. आपको बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एक बार फिर सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका पेश किया है. आयोग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (Assistant Education Development Officer - AEDO) के 935 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2025 से शुरू होगी जो 26 सितंबर 2025 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार BPSC की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.