लेटेस्ट न्यूज़

RBI में इतने पदों पर निकली भर्ती, 78450 रुपये मिलेगी सैलरी, ये भी जानिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

RBI ने ग्रेड A और B के स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. कुल 28 पदों के लिए आवेदन 11 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

RBI Recruitment 2025: भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छा मौका सामने आया है. RBI ने 11 जुलाई 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर ग्रेड A और B के स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों (SO) के लिए भर्ती की घोषणा की है. आपको बता दें कि कुल 28 वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समान रूप से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई तक rbi.org.in पर आवेदन कर सकते हैं. अगर आप बैंकिंग सेक्टर में उच्च पद का सपना देख रहे हैं, तो यह सुनहरा अवसर आपके लिए है.