इंदिरा गांधी एयरपोर्ट ने निकाली 1446 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, 35000 मिलेगी सैलरी
IGI एयरपोर्ट में ग्राउंड स्टाफ और लोडर के 1446 पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा.
ADVERTISEMENT

IGI Recruitment 2025: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर नौकरी करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बता दें कि IGI एविएशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और लोडर के कुल 1446 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन 10 जुलाई 2025 से शुरू हो चुके हैं और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट igiaviationdelhi.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.