लेटेस्ट न्यूज़

उन्नाव के अमित यादव, पत्नी गीता और 2 बच्चियां की बॉडी कमरे में इस हाल में मिली, इस घर में आखिर हुआ क्या?

UP News: उन्नाव के अमित यादव, उनकी पत्नी और दोनों बच्चियां का शव घर में मिला है. इस घर में आखिर क्या हुआ? पुलिस ने इस पूरे मामले की ये कहानी बताई है.

ADVERTISEMENT

Unnao, Unnao news, Unnao crime news, Unnao police, up news, up crime news, up crime, up viral news, उन्नाव, उन्नाव न्यूज, उन्नाव क्राइम, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज
UP News
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां अचलगंज थाना क्षेत्र के साहबखेड़ा गांव में अमित यादव अपने परिवार के साथ रहता था. आज सुबह अमित यादव और उनकी पत्नी, 2 बच्चियां मृत पाई गईं. घर में 4 शव मिलने से हड़कंप मच गया. अमित यादव का शव फंदे से लटका हुआ था तो उसकी पत्नी और 2 बच्चियां का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था. मौके पर पहुंची पुलिस ने हर एंगल से मामले की जांच की और फोरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंची. आगे खबर में जानिए कि अमित यादव और उनके परिवार के साथ आखिर क्या हुआ?