आगरा की मेनका अमेरिका की रेडमंड सिटी में बनीं काउंसलर, लखनऊ में पढ़ाई से USA के टॉप कॉर्पोरेट तक की इन जर्नी खास
लखनऊ की मेनका सोनी ने अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में स्थित रेडमंड सिटी काउंसिल का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मेनका ने श्रीमद्भगवद गीता हाथ में लेकर शपथ ली जिसकी खूब चर्चा हो रही है.
ADVERTISEMENT

Maneka Soni
लखनऊ की मेनका सोनी ने अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में स्थित रेडमंड सिटी काउंसिल का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है. वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली प्रवासी भारतीय-अमेरिकी महिला बन गई हैं. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मेनका ने श्रीमद्भगवद गीता हाथ में लेकर शपथ ली जिसकी खूब चर्चा हो रही है. मेनका पिछले 30 साल से कॉर्पोरेट दुनिया का हिस्सा हैं. मेनका ने Microsoft, Starbucks, General Motors और T-Mobile जैसी बड़ी कंपनियों में काम किया है. रेडमंड सिटी काउंसिल का चुनाव जीतने के बाद वह एक नई भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी. मेनका के शपथ समारोह के दौरान की एक और खास बात यह रही कि उन्होंने भारतीय हैंड-एम्ब्रॉयडरी वाले पैंट-सूट में शपथ लेकर भारतीय संस्कृति व विरासत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाया. मेनका सोनी को शपथ जज रसेल ने दिलाई.









