बरेली में जयमाला के वक्त मंच पर दूल्हे ने की ऐसी मांग कि सब रह गए हैरान! दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल
बरेली में शादी के दिन दहेज में ₹2 लाख की डिमांड पूरी न होने पर दूल्हा बारात वापस ले गया, दुल्हन मंडप में रह गई अकेली; मामला पारिवारिक स्तर पर सुलझाया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां दहेज के लालच में एक दूल्हा बारात लेकर बिना शादी किए ही लौट गया. मामला भोजीपुरा थाना क्षेत्र के करमपुर चौधरी गांव का है, जहां भुता थाने के लहिया गांव से बारात आई थी. शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थीं. घर में खुशी का माहौल था. मगर आरोप है कि शादी के दिन जयमाला के समय मंच पर दूल्हे ने दो लाख रुपये और दहेज में मांग लिए. जब लड़की पक्ष यह रकम देने में असमर्थ रहा, तो बारात बिना शादी किए लौट गई.