लेटेस्ट न्यूज़

बरेली का शख्स कर रहा था उत्तराखंड में दूसरी शादी, पहली पत्नी पुलिस लेकर मंडप पहुंच गई, आगे गजब हुआ

UP News: बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां का शख्स उत्तराखंड में दूसरी शादी कर रहा था. तभी उसकी पहली पत्नी पुलिस को लेकर मंडप में पहुंच गई. फिर वहां गजब हो गया.

ADVERTISEMENT

Bareilly, Bareilly News, UP NEWS, UP VIRAL NEWS, Bareilly Viral news, बरेली, उत्तराखंड न्यूज
UP News
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी पुलिस को लेकर उस समय घर पहुंच गई, जब उसका पति दूसरी युवकी के साथ शादी कर रहा था. पुलिस को देखते ही पति अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर फरार हो गया. मौके पर मौजूद रिश्तेदार भी भागने की कोशिश करने लगे. मगर पुलिस ने दूल्हे के पिता को पकड़ लिया और उन्हें हिरासत में ले लिया.