घोसी उपचुनाव में सपा के सुजीत सिंह को टक्कर देंगे अरविंद राजभर, सुभासपा नेता ओपी राजभर ने सब साफ साफ कह दिया
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता अरविंद राजभर के एक बयान ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. इस बीच ओमप्रकाश राजभर ने भी अरविंद राजभर के चुनाव लड़ने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है.
ADVERTISEMENT

Photo: OP Rajbhar
समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद खाली हुई घोसी सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज है. एक और चर्चा सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह को चुनावी मैदान में उतारने की हो रही है. वहीं दूसरी ओर एनडीए के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेता अरविंद राजभर के एक बयान ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. इस बीच ओमप्रकाश राजभर ने भी अरविंद राजभर के चुनाव लड़ने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है.