Mainpuri Sadar 2027 election: क्या अखिलेश अपने ही गढ़ में बीजेपी के जयवीर सिंह को हरा पाएंगे? | यूपी किसका
Mainpuri Sadar Assembly 2027: मैनपुरी सदर सीट पर 2027 में क्या अखिलेश यादव की वापसी होगी या फिर बीजेपी के जयवीर सिंह अपना दबदबा कायम रखेंगे? देखिए मैनपुरी के जातीय समीकरण और चुनावी इतिहास की पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT
मैनपुरी जिला समाजवादी पार्टी (सपा) और मुलायम सिंह यादव परिवार का गढ़ माना जाता है. फिलहाल यहां की मैनपुरी सदर विधानसभा सीट को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं. 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह सीट अखिलेश यादव के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. मैनपुरी सदर सीट फिलहाल सपा के पास नहीं, बल्कि भाजपा के पास है. यहां से भाजपा के जयवीर सिंह विधायक हैं, जो उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं. 2022 के चुनाव में जयवीर सिंह ने सपा के राजकुमार उर्फ राजू यादव को मात्र 6,000 वोटों के अंतर से हराया था.