अखिलेश यादव ने किया बड़ा फेरबदल और नाराज हो गए आजम खान... बसपा से सपा में आए इस नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी
रामपुर में आजम खान का युग खत्म? अखिलेश यादव ने सुरेंद्र सिंह सागर को प्रदेश सचिव बनाकर सौंपी कमान. जेल में बंद आजम खान की नाराजगी की चर्चाओं के बीच सपा का नया दांव.
ADVERTISEMENT

Photo:Azam Khan and Akhilesh Yadav
UP Political News: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापकों में से एक आजम खान की कभी तूती बोलती थी. उनके गृह जनपद रामपुर में कभी उनकी मर्जी के बिना समाजवादी पार्टी में पत्ता भी नहीं हिलता था. लेकिन अब लगता है कि सपा ने उन्हें दरकिनार कर दिया है. मौजूदा वक्त में आजम खान जेल में हैं. इस बीच अखिलेश यादव ने बड़ा फेरबदल करते हुए बहुजन समाज पार्टी से आए पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह सागर को प्रदेश सचिव नियुक्त कर रामपुर की कमान सौंपी है. सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि इस फैसले से आजम खान नाराज बताए जा रहे हैं. इससे पहले आजम खान की सलाह के खिलाफ मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी को लोकसभा चुनाव में रामपुर से सपा का टिकट देने पर आजम खान ने अखिलेश यादव से अपना विरोध जताया था.