लेटेस्ट न्यूज़

अरविंद केजरीवाल की क्लीन चिट पर अखिलेश यादव का बड़ा प्रहार, बोले- 'यह भाजपा के लिए नैतिक मृत्युदंड'

UP News: दिल्ली कोर्ट ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को किया बरी. अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह भाजपा के लिए नैतिक मृत्युदंड है.

ADVERTISEMENT

Arvind Kejriwal and Akhilesh Yadav
Photo: Arvind Kejriwal and Akhilesh Yadav
social share
google news

दिल्ली की एक अदालत द्वारा कथित शराब नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित 21 लोगों को बरी किए जाने के बाद सियासत गरमा गई है. इस फैसले पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला है. इस फैसले के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं.