लेटेस्ट न्यूज़

अमरोहा में होलिका की रात गश्त कर रहे सिपाही राहुल कुमार पर जानलेवा हमला, किसने मारा?

Amroha Police Attack: अमरोहा में होलिका दहन की रात ड्यूटी पर तैनात सिपाही राहुल कुमार पर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. देखिए पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में होलिका दहन की रात ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है. इस घटना ने त्यौहार की खुशियों के बीच इलाके में दहशत फैला दी है. आपको बता दें कि अमरोहा नगर के मोहल्ला छेवड़ा के पास यह घटना हुई. होलिका दहन की रात करीब 11:30 बजे जब पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी. सिपाही राहुल कुमार उस समय ड्यूटी पर तैनात थे.