लेटेस्ट न्यूज़

दोस्त के जन्मदिन पर गया था 13 साल का उनैज, घर लौटी बॉडी... अस्पताल से आए उस एक फोन कॉल के पीछे क्या है कहानी

Lucknow Crime News: लखनऊ के कृष्णा नगर में बर्थडे पार्टी के दौरान 13 वर्षीय उनैज़ खान की गोली लगने से मौत. पिता ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप, पुलिस कर रही पूछताछ.

ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News
social share
google news

लखनऊ से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बर्थडे पार्टी के दौरान चली गोली में 13 साल के छात्र उनैज खान की जान चली गई. उनैज सातवीं क्लास का स्टूडेंट था. वह अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी नाने गया था. इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने पार्टी में मौजूद तीनों नाबालिग लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और कानूनी कार्रवाई प्रचलित है.