मुस्लिम धर्म छोड़ने वाले सलीम वस्तिक पर हमले के बाद बेटे का बड़ा खुलासा, बताया किन लोगों से था जान का खतरा
Youtuber Salim Vastik Attack:गाजियाबाद के लोनी में पूर्व मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वस्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है.बेटे उस्मान ने AIMIM नेता अजगर और भाटी बिल्डर समेत कई लोगों पर नामजद FIR दर्ज कराई है. पुलिस ने मुख्य हमलावर और 1 लाख के इनामी जीशान को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है.
ADVERTISEMENT

Salim Vastik
Youtuber Salim Vastik Attack: गाजिाबाद के लोनी में पूर्व मुस्लिम और लोकप्रिय यूट्यूबर सलीम वस्तिक पर हुए जानलेवा हमले ने इलाके में सनसनी फैला दी है. अब पीड़ित के बेटे ने इस मामले में कुछ विशेष लोगों और समूहों की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया है कि यह हमला सोची-समझी साजिश का हिस्सा है. सलीम वास्तिक के बेटे उस्मान ने इस हमले के खिलाफ भाटी बिल्डर, AIMIM नेता अजगर, अशरफ, शाहरुख और सोनू पर मुकदमा दर्ज कराया है. लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आकिर सलीम वास्तिक की इन लोगों से क्या दुश्मनी थी. क्या इसके पीछे की वजह सलीम वास्तिक का मुस्लिम परंपराओं के खिलाफ बोलना था या वजह कुछ और थी?