लेटेस्ट न्यूज़

इंटरनेट ठप, हमले जारी और खामनेई की मौत की खबर से बढ़ा तनाव! ईरान में फंसे भारतीय छात्रों के लिए रो रहे यूपी के परिवार

Ambedkar Nagar News: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच ईरान में इंटरनेट बंद होने से भारतीय परिवारों की चिंता बढ़ गई है. अंबेडकर नगर समेत यूपी के कई जिलों में परिजन अपने बच्चों से संपर्क न होने के कारण परेशान हैं और सरकार से सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Ambedkar Nagar News: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष ने हालात को बेहद गंभीर बना दिया है. लगातार हो रहे हमलों के बीच ईरान में इंटरनेट सेवाएं दो दिनों से ठप बताई जा रही हैं, जिससे वहां रह रहे भारतीय नागरिकों से संपर्क टूट गया है. उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में उन परिवारों के बीच बेचैनी और चिंता का माहौल है, जिनके बच्चे और रिश्तेदार ईरान में पढ़ाई या अन्य काम के सिलसिले में रह रहे हैं. इस बीच हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनई की मौत की खबर ने हालात को और तनावपूर्ण बना दिया है.