लेटेस्ट न्यूज़

अयातुल्लाह अली खामेनई की मौत के बाद संभल में हुआ बवाल, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ गूंजे जोरदार नारे...

संभल में अयातुल्लाह अली खामेनई की मौत की खबर के बाद शिया समुदाय के लोगों ने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया. भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और अमेरिका-इजरायल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना गुस्सा और शोक व्यक्त किया.

ADVERTISEMENT

social share
google news

Sambhal News: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनई की मौत की खबर सामने आते ही देश-विदेश में शिया समुदाय के बीच गहरा गम और आक्रोश देखने को मिल रहा है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस्राल और यूनाइटेड स्टेट्स के संयुक्त हमले में खामेनई मारे गए. इस खबर के बाद भारत समेत कई देशों में शिया समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. जगह-जगह लोग रोते-बिलखते नजर आए और इजराइल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की गई. उत्तर प्रदेश में भी इसका व्यापक असर दिखा, जहां कई शहरों में गुस्से और मातम का माहौल बना हुआ है.