पवन सिंह को भूल गईं उनकी पत्नी ज्योति सिंह? इस वायरल वीडियो ये बाद हो रही ये चर्चा
Jyoti Singh Viral Video: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ज्योति सिंह ने एक गाने पर रील बनाकर शेयर किया है. लेकिन वीडियो के पीछे चल रहे गाने के बोल ने हर किसी को हैरान कर दिया है.
ADVERTISEMENT

Jyoti singh viral video
Jyoti Singh Viral Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के रिश्ते की कड़वाहट अब एक नए मोड़ पर आ खड़ी हुई है. एक तरफ जहां ज्योति सिंह कोर्ट-कचहरी और मीडिया के जरिए पवन सिंह के साथ रहने की आखिरी कोशिश करती नजर आ रही थीं.वहीं उनके हालिया इंस्टाग्राम वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया है.ज्योति ने एक वीडियो शेयर किया है जिसके बैकग्राउंड में गाना चल रहा है 'दिल में अब कोई मलाल नहीं है...' इस वीडियो के सामने आते ही सवाल उठने लगे हैं कि क्या ज्योति सिंह ने अब पवन सिंह से मिलने और साथ रहने की सारी उम्मीदें छोड़ दी हैं? क्या अब उन्हें अपने पावरस्टार पति के जाने का सच में कोई मलाल नहीं रहा?