गोंडा के फसाहत हुसैन अपनी पत्नी और 2 बेटियों के साथ ईरान में फंसे, उधर परिवार 'रहबर' की मौत के गम में डूबा!
Gonda Family Mourns Ali Khamenei's Death: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद गोंडा के एक शिया परिवार का अनोखा जज्बा. ईरान के कुम शहर में फंसे अपने बच्चों की सुरक्षा से ज्यादा उन्हें अपने रहबर की मौत का गम है. देखिए पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की अमेरिका और इजरायल के हमले में मौत के बाद उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक शिया परिवार की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है. इस परिवार के कई सदस्य ईरान के 'कुम' शहर में फंसे हुए हैं, लेकिन परिवार अपने अपनों की सुरक्षा से ज्यादा 'अपने रहबर' की मौत के गम में डूबा है.