लेटेस्ट न्यूज़

अली खामनेई की मौत के बाद भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने किया ये पोस्ट, अब इससे नाराज हुआ लखनऊ का शिया समाज?

Rajeshwar Singh on Ali khamenei's Death: आज का यूपी में देखें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई की मौत के बाद लखनऊ के शियाओं में भाजपा के प्रति आक्रोश. भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह के ट्वीट से बढ़ा विवाद और अखिलेश-मायावती की चुप्पी का विश्लेषण.

ADVERTISEMENT

MLA Rajeshwar Singh
MLA Rajeshwar Singh
social share
google news

Rajeshwar Singh on Ali khamenei's Death News: यूपी Tak का खास शो आज का यूपी राज्य की राजनीतिक और सामाजिक हलचलों का सटीक विश्लेषण पेश करता है. आज के अंक में हम राज्य की तीन बड़ी खबरों का विश्लेषण कर रहे हैं. पहली खबर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई की मौत के बाद उत्तर प्रदेश, विशेषकर लखनऊ के शिया समुदाय में उपजे आक्रोश और भाजपा के प्रति उनके बदलते नजरिए पर है. दूसरी खबर भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह के उस विवादास्पद ट्वीट की है जिसने शिया समुदाय की नाराजगी को और हवा दे दी है. वहीं, तीसरी खबर में हम विश्लेषण करेंगे कि इस अंतरराष्ट्रीय संकट पर उत्तर प्रदेश के बड़े सियासी सूरमाओं अखिलेश यादव और मायावती की रहस्यमयी चुप्पी या छायावादी रुख के मायने क्या हैं?