आज क्या है वायरल: खामनेई की मौत पर यूपी में बवाल, उधर पिंकी चौधरी ने मनाई खुशी!
Ali Khamenei Death UP: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई की मौत के बाद यूपी में दो अलग तस्वीरें. हिंदू रक्षा दल ने तिलक लगाकर खुशियां मनाईं, तो शिया समुदाय ने अमेरिका-इजरायल के खिलाफ मोर्चा खोला. देखिए वायरल खबरों का पूरा हिसाब.
ADVERTISEMENT
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. जहां एक ओर शिया समुदाय गहरे शोक में है, वहीं दूसरी ओर कुछ संगठनों ने खुशियां भी मनाई हैं. साथ ही, लखनऊ में एक ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान निलंबित पीसीएस अधिकारी का 'फरसा' लेकर मंच पर पहुंचने का वीडियो भी चर्चा में है. यूपी Tak के खास कार्यक्रम आज क्या है वायरल पर आधारित खास रिपोर्ट-