लेटेस्ट न्यूज़

चर्चा में: कभी अवधेश प्रसाद को हराने वाले पूर्व MLA बाबा गोरखनाथ SDM को गाली दे रहे? ये ऑडियो वायरल

Baba GorkhNath Viral Audio: अयोध्या के पूर्व बीजेपी विधायक बाबा गोरखनाथ का एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वह SDM को गालियां देते सुनाई दे रहे हैं. नेता जी का कहना है कि कार्यकर्ता के लिए गुस्सा आ गया. देखिए पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

social share
google news

अयोध्या के मिल्कीपुर से भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर एक SDM (उपजिलाधिकारी) को भद्दी गालियां देते और धमकाते हुए सुनाई दे रहे हैं. ऑडियो में बाबा गोरखनाथ SDM पर अपने कार्यकर्ता का काम न करने और उसे परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं. वे SDM को धमकाते हुए कहते हैं कि 'तुम हमारी कुंडली नहीं जानते' और 'सरकारी विधायक की वजह से बच रहे हो.' यह विवाद एक आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण और रातों-रात खड़ी की गई एक दीवार को लेकर है. ऑडियो में वह अपनी पहुंच का हवाला देते हुए कहते हैं कि 5 साल विधायक रहते हुए उन्होंने जिस SDM को चाहा, उसे तैनात करवाया.