लेटेस्ट न्यूज़

पूर्वांचल की बात: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को भगवान क्यों बता रहे हैं केशव प्रसाद मौर्य?

Keshav Prasad Maurya Shankaracharya Statement: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शंकराचार्य को बताया भगवान. एक तरफ प्रशासन उनकी मान्यता पर सवाल उठा रहा है, वहीं मौर्य के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. देखिए पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी दौरे के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने शंकराचार्य को 'भगवान' बताया है. यह बयान ऐसे समय में आया है जब शंकराचार्य और राज्य सरकार के बीच काफी खींचतान चल रही है. वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि शंकराचार्य ही भगवान जगद्गुरु हैं. अगर वे कहीं भी आ-जा रहे हैं, तो भक्त होने के नाते हम उनका स्वागत और अभिनंदन करते हैं. उन्होंने खुद को राम भक्त, शिव भक्त और कृष्ण भक्त बताते हुए कहा कि सनातन संस्कृति के पोषक होने के नाते वे शंकराचार्य का सम्मान करते हैं.