लेटेस्ट न्यूज़

चंदौली का कपल प्री वेडिंग शूट के लिए गया था दुबई, तभी शुरू हो गया ईरान युद्ध, अब यहां रह रहे ये

UP News: ईरान युद्ध में चंदौली का एक कपल भी फंस गया है. ये कपल दुबई में फंसा हुआ है. आज इन्हें वापस आना था. मगर अब ये दुबई में फंस गए हैं.

ADVERTISEMENT

Chandauli News, Indians Trapped in Dubai, Iran War Impact, Pre Wedding Shoot Dubai, PM Modi Appeal,  चंदौली, दुबई में फंसे भारतीय, ईरान युद्ध अपडेट, प्री-वेडिंग शूट दुबई
UP News
social share
google news

UP News: ईरान के साथ चल रहा अमेरिका-इजरायल का युद्ध लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इस युद्ध की चपेट में अब खाड़ी के अन्य देश भी आ गए हैं. खाड़ी के कई देशों पर ईरान हमला कर रहा है. दूसरी तरफ नाटो देश भी इसमें शामिल हो सकते हैं. इसी बीच भारत से खाड़ी देशों में घूमने गए हजारों लोग इस युद्ध की वजह से खाड़ी देशों में फंस गए हैं. बता दें कि यूपी के चंदौली के रहने वाले 5 लोग भी दुबई में फंस गए हैं. ये सभी लोग प्री वेडिंग शूट के लिए दुबई गए थे. मगर युद्ध होने के बाद अब वहीं फंस गए.