नौकरी-चाकरी: यूपी लेखपाल भर्ती विवाद, नवीन सर ने उठाई आवाज फिर यहां पहुंचा मामला
UP Lekhpal Bharti 2026 Controversy: यूपी लेखपाल भर्ती के फॉर्म भरने में आई तकनीकी खामियों के कारण हजारों छात्र परेशान हैं. नवीन सर की पहल के बाद अभ्यर्थियों ने साक्ष्य साझा किए हैं. देखिए कोर्ट और आयोग का इस पर क्या कहना है.
ADVERTISEMENT
यूपी लेखपाल भर्ती (UP Lekhpal Bharti 2026) को लेकर अभ्यर्थियों के बीच भारी रोष है. 'रोजगार विद अंकित' के नवीन सर द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद अब हजारों अभ्यर्थी अपने फॉर्म और पेमेंट फेल होने के स्क्रीनशॉट्स भेज रहे हैं. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 7,994 पदों के लिए लेखपाल भर्ती निकाली थी, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2026 तक चली.