एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक के ऑफिस में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला करने वालों को लेकर पड़ोसी रजिया ने ये सब बता दिया
Neighbor Razia about Salim Wastik: यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले के बाद उनके पड़ोसियों ने सुनाई खौफनाक दास्तां. पड़ोसी रजिया के मुताबिक, रमजान की सुबह जब वे सोकर उठे तो चारों तरफ खून और भीड़ थी. इस घटना के बाद लोनी के अली गार्डन में दहशत का माहौल है और बच्चे घर से निकलने में डर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Neighbor Razia about Salim Wastik
Neighbor Razia about Salim Wastik:एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक के ऑफिस में घुसकर हुए जानलेवा हमले के बाद लोनी के अली गार्डन इलाके में दहशत का सन्नाटा पसरा हुआ है. हमले के वक्त आसपास के लोग क्या कर रहे थे? क्या किसी ने हमलावरों को देखा? इन सवालों के जवाब तलाशते हुए जब पड़ोस की महिला रजिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कैसे एक झटके में पूरी कॉलोनी का सुकून छिन गया है. रमजान के पाक महीने में हुई इस खूनी वारदात ने स्थानीय लोगों को इतना डरा दिया है कि बच्चे अब घरों से बाहर निकलने तक में कतरा रहे हैं.