होली मनाने बाद ना हों परेशान... इन रूट्स पर रेलवे चलाने जा रहा है 50 से ज्यादा स्पेशल ट्रेंनें, ये है पूरी लिस्ट
Holi Special Trains List: होली के बाद घर वापसी होगी आसान! पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए चलाईं दर्जनों होली स्पेशल ट्रेनें. दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों के लिए रेलवे का खास तोहफा. देखें पूरी लिस्ट.
ADVERTISEMENT

Holi Special Trains List
रंगों का त्योहार होली बिल्कुल करीब आ चुका है. इस त्यौहार में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोग अपने घरों को पहुंच रहे हैं. ऐसे में ट्रेनों में भीड़ दिखनी शुरू हो गई है. भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए होली से पहले भारी तादाद में स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है, ताकि लोग समय से होली का त्यौहार मनाने के लिए अपने घरों तक पहुंच सकें. वहीं दूसरी तरफ होली के बाद जब लोग त्योहार मना कर अपने-अपने कामकाज पर लौटेंगे, तो उस दौरान भी यात्रियों को सुविधा न हो इसके लिए भारतीय रेलवे होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है.