दिल्ली की अर्चिता या तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत... मेरठ में जिस युवती की लाश मिली उसका हुआ विस्फोटक खुलासा
Meerut Crime News:मेरठ के मवाना में सरसों के खेत में मिली अर्चिता अरोड़ा की लाश का सनसनीखेज खुलासा. होटल के पैसों के विवाद में संचालक और उसके साथियों ने कंबल से गला घोंटकर की हत्या. 500 सीसीटीवी कैमरों और सफेद क्रेटा कार की मदद से पुलिस ने 4 हत्यारों को किया गिरफ्तार. लेकिन अब इस केस में तुर्कमेनिस्तान वाला एंगल सामने आया है.
ADVERTISEMENT

Meerut Crime News
Meerut Crime News: 21 फरवरी की सुबह मेरठ के मवाना-बिजनौर हाईवे के पास एक सरसों के खेत से उठती दुर्गंध ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. खेत में एक महिला की बॉडी पड़ी हुई थी.लेकिन महिला का चेहरा बुरी तरह से जला हुआ था. ऐसे में उसकी पहचान कर पाना मुश्किल था. शुरूआत में ये मामला बिल्कुल ब्लाइंड मर्डर केस था जिसमें पुलिस के पास ना कोई सुराग था और ना कोई पहचान. ऐसे में पुलिस आसपास में लगे 500 सीसीटीवी कैमरों का पीछा करते हुए एक सफेद क्रेटा कार तक पहुंची. इसके बाद एक-एक करके इस केस के पीछे के पहलू सामने आने लगे. खेत में जिस महला की बॉडी मिली उसकी पहचान अर्चिता अरोड़ा के रूप में हुई है जो दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही है.