लेटेस्ट न्यूज़

जानलेवा हमले के बाद और गूंजने लगी एक्स-मुस्लिम सलीम की आवाज... फॉलोवर्स बढ़ने के साथ वीडियो भी हो रहे वायरल

UP News: एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के बाद सोशल मीडिया पर उमड़ा समर्थन. कट्टरपंथियों के हमले का उल्टा असर, यूट्यूब और फेसबुक पर तेजी से बढ़े फॉलोअर्स.

ADVERTISEMENT

Saleem Wastik
Saleem Wastik
social share
google news

UP News: एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक जानलेवा हमले के बाद रिकवर कर रहे हैं. इसकी जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट से दी गई थी. बीती 27 फरवरी को दो हेलमेट पहने हमलावरों ने गाजियाबाद स्थित उनके घर में बने छोटे ऑफिस में घुसकर गले और पेट पर कई बार चाकू से वार किए थे. सलीम को गंभीर हालत में पहले स्थानीय अस्पताल, फिर दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह हमला सलीम के इस्लाम और कट्टरपंथी विचारधाराओं पर खुली आलोचना के कारण माना जा रहा है। यह 'सर तन से जुदा' स्टाइल किया गया हमला है.