लेटेस्ट न्यूज़

पवन सिंह को भूलकर आगे बढ़ीं ज्योति सिंह करने जा रही हैं नई शुरूआत, खुद दिया ये अपडेट

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने 'दिल को बाजार नहीं बनाया' लिखकर पति पर तीखा तंज कसा है. तलाक की कानूनी लड़ाई के बीच ज्योति ने पवन सिंह का इंतजार छोड़ मूव ऑन करने का फैसला किया है.

ADVERTISEMENT

Jyoti singh and pawan singh
Jyoti singh and pawan singh
social share
google news

पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का रिश्ता पिछले काफी समय से कोर्ट-कचहरी और विवादों के घेरे में है. एक तरफ जहां पवन सिंह अपनी को-एक्टर महिमा सिंह के साथ नजदीकियों को लेकर खबरों में हैं. वहीं दूसरी तरफ ज्योति सिंह ने अब खामोशी तोड़ दी है. ज्योति ने न सिर्फ पवन सिंह पर तीखा तंज कसा हैबल्कि यह भी साफ कर दिया है कि वह अब किसी का इंतजार नहीं कर रही हैं और अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत करने जा रही हैं.