लेटेस्ट न्यूज़

मार्च से मई तक नहीं मिलेगी राहत! दिन ही नहीं अब रात में भी सताएगी गर्मी, अगले 90 दिनों का ये है पूर्वानुमान

UP Weather Update: अगले 3 महीने देश में पड़ेगी भीषण गर्मी. मार्च से मई तक लू और तापमान को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट. जानें आपके क्षेत्र का हाल.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update:
UP Weather Update:
social share
google news

UP Weather Update: मौसम विभाग (IMD) ने मार्च से मई 2026 तक के हॉट वेदर सीजन के लिए के ताजा पूर्वानुमान जारी कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मार्च से लेकर मई 2026 तक देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी का पारा सामान्य से ऊपर रहने वाला है. विभाग ने न केवल अधिकतम बल्कि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं, जिसका मतलब है कि दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने वाली हैं.