लेटेस्ट न्यूज़

मिसिंग वोटर्स की चिंता... आजमगढ़, बनारस, बरेली में SIR को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ये काम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़, वाराणसी और बरेली में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा की. इसमें उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने, अपात्र नाम हटाने और लापता वोटरों की समस्या दूर करने के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान (Special Intensive Revision - SIR) की समीक्षा की है. सीएम योगी ने आजमगढ़, वाराणसी और बरेली जैसे प्रमुख जनपदों में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ सीधी बात कर SIR का डेटा साझा किया और इस कवायद में सक्रिय भागीदारी की बात कही, इन बैठकों में सीएम योगी ने जमीनी स्तर की चुनौतियों को समझने और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए, जबकि अपात्र नामों को हटाया जा सके.