UPTak Baithak Logo

पंकज चौधरी ही बनेंगे यूपी BJP के प्रदेश अध्यक्ष, बस औपचारिक ऐलान बाकी,निर्विरोध नामांकन ने सब कुछ साफ कर दिया

पंकज चौधरी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. पंकज चौधरी का नामांकन सीएम योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री विनोद तावड़े और चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में दाखिल किया गया.

ADVERTISEMENT

Pankaj Chaudhary
Pankaj Chaudhary
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चल रही काफी गहमागहमी चल रही है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पंकज चौधरी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. पंकज चौधरी का नामांकन सीएम योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री विनोद तावड़े और चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में दाखिल किया गया. ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि पंकज चौधरी निर्विरोध बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे. हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी बाकि है.