लेटेस्ट न्यूज़

हम कर्बला के बाशिंदे, मौत का खौफ नहीं... गोंडा के सबाहत हुसैन के भाई-बहन फंसे हैं ईरान में पर उन्होंने ये बड़ी बात कह दी

UP News: ईरान पर हमले के बाद गोंडा के शास्त्रीनगर का परिवार गहरे सदमे में है. खूम शहर में रह रहे भाई और बहन के परिवार से संपर्क जारी है. अयातुल्लाह खामनेई की शहादत पर शिया समुदाय ने जताया कड़ा विरोध.

ADVERTISEMENT

सबाहत हुसैन
सबाहत हुसैन
social share
google news

इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भी भारी आक्रोश और मातम का माहौल है. अयातुल्लाह अली खामेनई की मौत के बाद लोग आक्रोशित हैं. इस बीच गोंडा के शास्त्रीनगर निवासी और चकबंदी विभाग से सेवानिवृत्त इतरत हुसैन का परिवार इस वक्त गहरी चिंता में है क्योंकि उनके बेटे और बेटी सपरिवार ईरान के खूम शहर में रह रहे हैं.