गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन, सीएम योगी बोले- हर जिले में बनेगा बड़ा स्टेडियम
ADVERTISEMENT
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पहले चरण का भूमि पूजन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है.
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पहले चरण का भूमि पूजन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. उन्होंने बताया कि यह कदम राज्य में खेल और युवा विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है. सीएम योगी ने कहा कि सरकार की योजना प्रदेश के हर गांव में खेल मैदान तैयार करने की है. इसके साथ ही हर विकासखंड में मिनी स्टेडियम और प्रत्येक जिले में एक बड़ा स्टेडियम बनाया जाएगा, ताकि युवाओं को अपने क्षेत्र में ही बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें.