बच्चे की दवा के लिए एटा की अनीता चौहान बदमाशों से गजब भिड़ीं फिर ये सब हुआ
UP News: एटा में एक बुजुर्ग महिला की बहादुरी की मिसाल सामने आई है. यहां महिला अपने बच्चे की दवा से भरा बैग बचाने के लिए दो बदमाशों से अकेले भिड़ गई.
ADVERTISEMENT

Etah News
UP News: एटा में एक बुजुर्ग महिला की बहादुरी की मिसाल सामने आई है. यहां महिला अपने बच्चे की दवा से भरा बैग बचाने के लिए दो बदमाशों से अकेले भिड़ गई. बता दें कि ये पूरा मामला 6 और 7 मई की रात की है. अब महिला का बदमाशों से भिड़ते हुए सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है और लोग महिला की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि महिला की हिम्मत और साहस के बाद एटा पुलिस ने न सिर्फ आरोपियों का हाफ एनकाउंटर किया बल्कि बहादुर महिला को सम्मानित भी किया.