6 बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स और विरोध... लखनऊ में कोर्ट परिसर में अचानक जब पहुंचा बुलडोजर तो जमकर हुआ हंगामा
ADVERTISEMENT
UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोर्ट परिसर के बाहर बने अवैध चैंबर और अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस कार्रवाई के लिए छह बुलडोजर लगाए गए, जिसके बाद वकीलों में नाराजगी फैल गई और मौके पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया.
UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोर्ट परिसर के बाहर बने अवैध चैंबर और अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस कार्रवाई के लिए छह बुलडोजर लगाए गए, जिसके बाद वकीलों में नाराजगी फैल गई और मौके पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. बुलडोजर कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में वकील मौके पर पहुंच गए और विरोध जताने लगे. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वकीलों को हटाने की कोशिश की, जिससे मौके पर धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालात बिगड़ते देख भारी पुलिस बल तैनात किया गया और स्थिति को संभालने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया.