अमेरिका-इजरायल के हमले में खामनेई के निधन के बाद लखनऊ की सड़कों पर उतरे हजारों लोग, फिर गुस्से में लगाने लगे ये नारे
Lucknow Shia Protest: अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले और अयातुल्ला अली खामनेई के निधन के दावों के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. लखनऊ में शिया समुदाय ने प्रदर्शन किया, जबकि ईरान में 40 दिन के शोक की घोषणा की गई है,
ADVERTISEMENT
Lucknow Shia Protest: मिडिल ईस्ट से आई एक बड़ी खबर ने पूरी दुनिया को हिला दिया है. अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमले में ईरान को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है और इसी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत की पुष्टि कर दी गई है. जैसे ही यह खबर सामने आई, ईरान में कोहराम मच गया और दुनिया भर के शिया समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई. भारत के लखनऊ शहर में भी हजारों लोग सड़कों पर उतर आए, जहां गम और गुस्से का माहौल साफ नजर आया. ईरानी मीडिया ने इस हमले को आतंकवादी कार्रवाई करार दिया है जबकि ईरान की ओर से कड़े जवाब की चेतावनी दी गई है.